रिपोर्ट – रवीन्द्र त्रिपाठी
– असहाय और जरुरतमंदों को कड़ाके की सर्दी में उपलब्ध कराएं कंबल,भूखे मजदूरों को खिलाया खाना ।
– रोड पर सो रहे गरीब मजदूर को मिली जाड़े से राहत, खिले चेहरे,फाउंडेशन को दी दिल से दुआ ।
लखनऊ । गुल फाउंडेशन ने क्रिसमस डे और अटल जयंती गरीब मजदूरों की मदद करके मनाया । संस्था ने राजधानी में शीत लहर से ठिठुर रहे गरीब,असहाय व जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया ।
कंबल पाकर रोड पर सो रहे मजदूरों के चेहरे खिल गए ।राजधानी के पीजीआई,1090 चौराहे,परिर्वतन चैक,लोहिया अस्पताल के आसपास सो रहे मजदूरों को कंबल वितरण किया गया । जिसमे लगभग 100 से ज़्यादा गरीब मजदूर शामिल थे ।
गरीबों को मदद पहुंचाने के इस अभियान में समाजसेवी मुर्तुजा अली,कुदरत उल्ला,अब्दुल वहीद,नजम अहसन,जुबैर अहमद विशेष रूप से शामिल थे ।
इस अवसर पर इन सभी लोगो ने कहा की ठिठुरती सर्दी में गुल फाउंडेशन द्वारा गरीबों को कंबल बांटने का कार्य अत्यंत सराहनीय है ।
गुल फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती गुल राणा सईद सर्दी में लगातार अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल बांट रही हैं ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जरुरतमंदों लोगों की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है ।
गुल फाउंडेशन की अध्यक्ष गुले राणा सईद ने भूख से जूझ रहे गरीब मजदूरों को पूड़ी सब्जी खिलाकर उनके चेहरे पर खुशी लाने की भी कोशिश की ।
उन्होंने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा उनका ध्येय है ।उन्होंने कहा कि हमारी संस्था की कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा असहायों को ठंड से राहत पहुंचा सके । कंबल वितरण में गुल फाउंडेशन की अध्यक्ष गुले राणा सईद के अलावा संगठन की सीमा,ज़ोया आदि लोग मौजूद थी ।
