फतेहपुर । ऋण चुकता न कर पाने में राजस्व टीम ने बरौरा मलवां के एक कोल्ड स्टोर को सीज कर दिया ।
नायब तहसीलदार बिंदकी श्री अमरेश सिंह ने बताया कि बरौरा मलवां स्थित मेसर्स राम जी आइस एंड कोल्ड स्टोर पर सरकारी ऋण का 1209292.00/ रुपए बकाया था । जिसकी वसूली के लिए उसके प्रोपाइटर को नोटिस देकर समयावधि के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया था । समयावधि बीत जाने के बाद भी बकाया ऋण जमा न करने पर राजस्व विभाग टीम ने मेसर्स राम जी आइस एंड कोल्ड स्टोर को सीज कर दिया है ।
इस मौके पर राजस्व टीम में नायब तहसीलदार बिंदकी श्री अमरेश के साथ संग्रह अमीन श्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी,राकेश वर्मा,रामबाबू ,सूरज प्रसाद सहित कई राजस्वकर्मी मौजूद रहे ।
