फतेहपुर । सरकारी ऋण वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम ने बकाएदारो के खिलाफ सख्ती बरतते हुए तीन से वसूली की और कुछ से आंशिक जमा कराकर शेष धन राशि जमा करने की हिदायत दी ।
बकाएदारों के खिलाफ चलाए गए वसूली अभियान के तहत राजस्व टीम बकाएदारों को पकड़कर बिंदकी तहसील लाई ।
जिसमें बकाएदार राजेश कुमार पुत्र राम गोपाल से 159071 रुपए, गंगासागर पुत्र भरोसा से 212207 रुपए व मुन्नूलाल पुत्र पुत्तू लाल से 462580 रुपए वसूले ।
इसी क्रम में अन्य कुछ बकाएदारों ने आंशिक ऋण राशि जमाकर शेष की अदायगी का समय मांगा । जिन्हें समय सीमा के साथ मोहलत दी गई तथा चेतावनी दी गई कि समयावधि में बकाया राशि न जमा किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
यह जानकारी नायब तहसीलदार बिंदकी अमरेश सिंह ने दी ।
