फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह द्वारा अवैध देशी व अपमिश्रित शराब की बिक्री व परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण,अवैध गतिविधियों पर रोकथाम इस कार्य में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देशा नुसार दिए गए हैं ।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी बिंदकी परशुराम त्रिपाठी के कुशल परवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में आज रात्रि को मुसाफा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव हमाराह कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह,कांस्टेबल शशि शेखर राय, कांस्टेबल धीरज यादव,कांस्टेबल शिलेश यादव थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम वांछित वारंटी भटपुरवा नहर पुलिया के पास से रात्रि 22:00 बजे अभियुक्त अभिषेक उर्फ सजन पुत्र मंगल सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी छोटेलालपुर थाना बिन्दकी फतेहपुर के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर व अभियुक्त नैपाल पुत्र शिवपाल उम्र करीब 32 वर्ष निवासी पाल्थहार मजरे टिकरा थाना बकेवर फतेहपुर से एक किलो 200ग्राम गाजा बरामद किया गया । जिसके संबंध में थाना बकेवर पर मु०अ० स० 0295/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद फतेहपुर बनाम अभिषेक ग्रुप साजन पुत्र मंगल सिंह निवासी छोटेलालपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर व मुकदमा अपराध संख्या 296/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम नैपाल पुत्र शिवपाल निवासी ग्राम पाल्थहार थाना बकेवर जनपद फतेहपुर पंजीकृत किया गया । पुलिस ने अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
गिरफ्तार अभयुक्तों में अभिषेक उर्फ सजन पुत्र मंगल सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी छोटेलालपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर,नैपाल पुत्र शिवपाल उम्र करीब 32 वर्ष निवासी पाल्थहार थाना बकेवर जनपद फतेहपुर को एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर,एक किलो 200 ग्राम गांजा,मोटरसाइकिल यूपी 78 GU 3073 को 207 MB ACT में सीज किया गया ।
बरामदगी करने वाली टीम में मुसाफा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव,कांस्टेबल शशि शेखर राय,कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह,कांस्टेबल धीरज यादव,कांस्टेबल शीलेश यादव आदि शामिल रहे ।
