फतेहपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित अटल भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया । एक सौ बीस प्रतिभागियों में चयनित पाँच प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल द्वारा सम्मानित किया गया ।मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा भाषण विषय,वस्तु और स्थिति के आधार पर होना चाहिए । कम समय पर अपनी बात को मजबूती के साथ रखने वाला ही अच्छा वक्ता होता है ।

इस मौके पर प्रथम स्थान श्रेय शुक्ला,द्वितीय सौरभ अवस्थी, तृतीय नवीन चौहान,चतुर्थ आलोक गौड़,पांचवा स्थान किशन शुक्ला ने प्राप्त किया । जिन्हें अंगवस्त्र,प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया । निर्णायक मंडल मे जिला संघ कार्यवाह प्रदीप जी,जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदौरिया,भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा एवं जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल रहे।संचालन प्रसून तिवारी ने किया ।
इस मौके पर प्रेम सागर मिश्रा,आनंद प्रकाश तिवारी,शिवम ओमर,अनुभव शुक्ला,रचित विश्वकर्मा,सावन गुप्ता आदि रहे ।
