बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकासखंड के सभागार में दो दिवसीय जल जीवन मिशन- हर घर नल योजना के अंतर्गत तकनीकी एवं क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।


देवमई विकासखंड के ग्राम पंचायत स्तर पर फिटर,इलेक्ट्रिकल ,प्लंबर,मोटर मैकेनिक,पंप ऑपरेटर,राजमिस्त्री आदि पदों के लिए आवेदकों का प्रशिक्षण कराकर किट व प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया । इस दौरान भारी संख्या में आवेदकों की भीड़ जुटी,सभी ने अपने-अपने जरूरी कागजात जमाकरा कर प्रमाण पत्र लिया ।
डिस्ट्रिक्ट उप कोऑर्डिनेटर रवि कनौजिया ने बताया कि प्रशिक्षण में आए सभी लोगों का आवेदन पत्र लेकर जल जीवन मिशन योजना का प्रमाण पत्र दिया गया है । भर्ती के दौरान आईटीआई किये हुए आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी ।
इस दौरान सहायक विकास अधिकारी सहकारिता हर्ष यादव व आवेदकों में राजेश रोहन शुक्ला,मोनू पाण्डेय,रोहित कुमार,विजय,धर्मवीर,सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।
