फतेहपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई । गस्त में गई पुलिस ने अज्ञात वृद्ध महिला का शव देखा तो इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है ।

शुक्रवार की भोर पहर जोनिहा चौकी कस्बे के समीप गैस एजेंसी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई । रोड से निकल रहे गश्त कर रहे । पुलिस की नजर पड़ी तो पास में पहुंचे मौजूद सिपाहियों ने इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज जोनिहा ऋषभ कुमार सिंह को दी । वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
इस मामले में जोनिहा चौकी इंचार्ज ऋषभ कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वृद्ध महिला जिसकी उम्र लगभग 62 वर्ष है को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिसके चलते उसकी मौत हो गई है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । महिला के शिनाख्त की प्रयास किए जा रहे हैं ।
