जहानाबाद/फतेहपुर । कस्बे के मोहल्ला दारागंज में स्थित मां आशा देवी मंदिर में 51 कुण्डीय महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देव आवाहन के साथ विश्व के कल्याण के लिए यजमानों ने यज्ञवेदियों में आहुतियां डाली । यज्ञवेदी में आहुतियां पड़ते ही खुशबू से सारी फिजाएं महक उठी ।
मंगलवार को प्राचीन आशा देवी मंदिर परिसर में चल रही पांच दिवसीय 51 कुंडीय गायत्री महामृत्युंजय महायज्ञ के दूसरे दिन तपोभूमि हरिद्वार से पधारे पंडित छबीलदास मिश्र व उनकी टोली द्वारा बोले गए मंत्रों के बीच सैकड़ों यजमानों ने यज्ञ वेदियों में एक साथ आहुंतिया डालकर विश्व के कल्याण की कामना की ।
तत्पश्चात भक्तों ने यज्ञशाला की परिक्रमा की । अपराहन 3 बजे से मंदिर परिसर में श्री राम कथा आयोजित हुई इस दौरान राम कथा का प्रसंग सुनाते हुए पंडित छबीलदास मिश्र ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाना ही हम सभी लोगों के लिए सच्ची मानवता है ।
इस मौके पर श्रीराम गुप्ता,रामऔतार गुप्ता,पप्पू कुशवाहा, लल्लन अवस्थी,मुन्ना चौरसिया ज्योति चौरसिया कमल सैनी मंजू विश्वकर्मा संतोषी यादव उषा गुप्ताआदि लोग मौजूद रहे ।
