– कोतवाली क्षेत्र के दोनों नट डेरा में वहां के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपराध जगत में जाने से दूर रखते हुए अपने पास ही वहां के बच्चों का नाम स्कूल में लिखवाने व अपने पास ही कापी किताबें उपलब्ध करवाने पर किया सम्मान ।

खागा/फतेहपुर । आज खागा व्यापार मंडल ने जिलाध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ला की अगुवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी का सम्मान किया । सम्मान के पश्चात जिलाध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ला ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा खैरई के नट डेरा पच्चीसा पर और लाखीपुर नट डेरा में वहां के बच्चे जो भीख मांगने का काम करते थे और शिक्षा से वंचित रह कर क्राइम करने की राह पर जाने पर मजबूर होते थे ।
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी ने दोनों नट डेरा में जाकर वहां की स्थिति से वाकिफ होते हुए वहां के बच्चों को सीधा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए अपने पास ही सभी बच्चों का नाम स्कूल में लिखवाया और कापी किताबें भी उपलब्ध करवाई । उनका यह प्रयास सराहनीय कार्य है । इससे जहां वहां पर उत्पन्न होने वाले क्राइम पर कमी आएगी । वहीं अब वहां के बच्चे भी अच्छी शिक्षा पाकर अपना सुंदर भविष्य का निर्माण करेंगें ।
उन्होंने कहा कि क्योंकि कोतवाली हमारी है । अगर भविष्य में क्राइम कम होगा तो उसका लाभ हम सभी व्यापारी भाइयों व खागा कोतवाली के क्षेत्रवासियों को ही मिलेगा इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि ऐसे अच्छे अधिकारी का हम सभी सम्मान करके उनका मनोबल बढ़ाने का काम करे ।
इस दौरान प्रमुख रूप खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल,राजेश चौधरी,सराफा बाजार के अध्यक्ष कमलेश बाजपेई,खागा महामंत्री अतुल साहू ,खागा संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह,मिडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र,भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय,सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।
