फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमेनिटी के सदस्यों ने पाज़िटिव रक्तदान किया । जिला अस्पताल में ए और बी पॉजिटिव की लगातार कमी चल रही है । जिस कारण जिला अस्पताल में भर्ती मरीजो को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । मरीजो की परेशानियों को देखते हुए टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्यों द्वारा लगातार रक्तदान किया जा रहा है । जिसके चलते अंशुमान सिंह निवासी आईटीआई रोड ,बेद प्रकाश निवासी मुरादीपुर फतेहपुर ने रक्तदान किया । जिससे मरीजो को दिक्कत का सामना न करना पड़े ।

इस अवसर पर टीम से गुरमीत सिंह,राहुल सिंह रक्त केन्द्र से विभागाध्यक्ष डॉक्टर वरद वर्धन बिसेन,सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर मनीषा राज,टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला,लैब टेकनी शियन स्वाति भदौरिया,परामर्शदाता दीपाली वर्मा उपस्थित रहे ।
