फतेहपुर । आज मंगलवार को भोजन जन सेवा समिति उ.प्र. के द्वारा पिछले कई दिनों से हो रही कड़ाके की ठंड व शीत लहर से ठिठुर रहे वृद्ध निराश्रितों को ठंड में राहत देने हेतु छोटा सा प्रयास किया जा रहा ।

वही इरशाद अहमद जी के द्वारा जानकारी मिली की पीरनपुर के पीछे कुछ ऐसे लोग हैं । जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है । ऐसी भीषण ठंड में उनके सामने रात गुजारना एक कठिन चुनौती है । तभी इरशाद भाई के द्वारा चयनित ऐसे 1 दर्जन लोगों का चयन किया गया और समिति के संस्थापक सहित पहुंचे पदाधिकारियों ने निराश्रित दिव्यांग वृद्ध महिला पुरुषो को एक स्थान पर एकत्रित कर कंबल वितरित किए । साथ ही ख़लीलनगर व रानी कॉलोनी के भी चयनित वृद्धजनों को कम्बल दिए गए ।

कंबल वितरण के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है और पदाधिकारियों ने निश्चय किया कि जितना हो सकता है हो रही इस कड़ाके की ठंड में जहां-जहां जानकारी मिली है । उन सभी तक गर्म कपड़े एवं कंबल पहुंचाने का कार्य संस्था के द्वारा किया गया है और आगे भी जारी रहेगा ।
इस मौके पर सहयोगी रहे कुमार शेखर,आचार्य राम नारायण ,इरशाद अहमद,दिलीप यादव,मनीष केसरवानी,राजू राईन, नरेश गुप्ता,श्रेष्ठ गुप्ता,अमित श्रीवास्तव,वारिश अली शानू, राकेश गुप्ता आदि ।
