बिन्दकी/फतेहपुर । शीतलहरी व सर्द पछवा हवाओं से कड़कती ठंड को देखते हुए श्री राम भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी ओम जी हिन्दू व उनकी टीम द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को सर्दी के कपड़े कम्बल,जाकेट,इनर, पैजामा,टोपा व मोजे का वितरण किया जा रहा है ।



ठंड से ठिठुरते गरीब,असहाय,निर्धन लोगों के बीच समाजसेवी ओम जी हिन्दू ने सोए हुए लोगों के भी बीच पहुंचकर कंबल का वितरण किया । ठंड से कांप रहे लोगों को जब रात में अचानक कंबल मिला तो ये लोग कंबल पाकर खुश हो गये और ओम जी हिन्दू ने लोगों को धन्यवाद करते हुए भावुक हो गए और समिति के द्वारा तीन नम्बर जारी किये हैं – 6394087829,9653036729, 7052758145 सूचना मिलने पर समिति के सदस्य तत्काल सम्पर्क कर ऊनी कपड़े पहुंचाने का काम कर रहे हैं ।
ये मदद बिन्दकी नगर में क्षेत्र में की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी ।
आपको बता दें कि शीतलहर की रात में उनका हाल चाल देखने आए व कंबल देकर मदद करने पर वे लोग थोड़ी देर के लिए भावुक हो गये और ओम जी हिन्दू की इस पहल की सराहना की ।
बढ़ती ठंड को देखते हुए समिति के अध्यक्ष ओम जी हिन्दू ने कहा कि कोई भी सर्दी से बीमार नहीं होना चाहिए । इसके लिए समिति द्वारा बिन्दकी के सभी वार्डों में जरूरतमंद लोगों का पता करके उन्हें कपड़ों की व्यवस्था करवायी जा रही है । गरीब,निर्धन और असहायों सहित फुटपाथ पर हो रहे बेसहारा लोगों के बीच सर्दी से बचाव के लिए दिन में और देर रात सैंकड़ो कंबल का वितरण किया गया । उन्होंने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण निरंतर जारी रहेगा ।
इस कार्य में समिति के महामंत्री शिवम वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम लोहिया,कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता,उपाध्यक्ष शिवम् गुप्ता,हर्षित दोसर, बराती निषाद,दीनू सविता,दिलीप साहू,मोहित यादव समेत सभी पदाधिकारी सक्रिय रहते हैं ।
