फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक बिन्दकी के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के क्रम में आज थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नीरज कुमार यादव,उपनिरीक्षक लक्ष्मी कान्त सेंगर, उप निरीक्षक शमी असऱफ शेख,हेड कांस्टेबल रूपसिंह,कांस्टेबल दीपू सिंह,जितेन्द्र कुमार के देखभाल क्षेत्र,रोकथाम जुर्म जरायम नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति वाहन/वाहन चेकिंग बावरिया /कच्छा बनियान गिरोह चेकिगं में मामूर होकर मौहार जीत होटल के पास चेकिंग में मामूर थे ।
चौडगरा ब्रिज के किनारे गुप्ता होटल के विपरीत दिशा उत्तरी पटरी पर साइल कबाडियों के घर की तरफ हाइवे चौडगरा चौराहा से करीब 100 कदम पहले रोहित सिंह पुत्र स्व0 केशन पाल सिंह गौतम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम केवाई थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर लाला पटेल पुत्र लरिकाऊ उम्र 41 वर्ष निवासी कस्बा औंग थाना औंग जनपद फतेहपुर को घेरकर पकड लिया गया । जामा तलाशी से अभियुक्तों के कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । इसके सम्बन्ध में थाना कल्यानपुर पर मु०अ०सं० 04/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत हुआ है ।
गिरफ्तारी करने वालों में प्रभारी नीरज कुमार यादव ,उप निरीक्षक लक्ष्मी कान्त हेंगर,शमी असरफ शेख,हेड कांस्टेबल रूप सिंह,दीपू सिंह ,कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार शामिल हैं ।
