फतेहपुर । मालवा विकास खंड के हरसिंहपुर मे श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र ओमर मोना के जन्मदिन पर चयनित जरूरतमंद दिव्यांग,अर्धविक्षिप्त,असहाय तीस लोगो को कम्बल वितरित किया गया ।
श्री ओमर ने कहा सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदो की मदद करना चाहिए । इस मौके पर कम्बल पाकर लोगो के चेहरे खिल गए ।
इस मौके अनूप अग्रवाल,मोनू शुक्ला,रुद्रपाल सिंह गौतम,आलोक गौड़,शिवशंकर सिंह परिहार,रिंकू तिवारी,सतीश सविता,आनंद सविता ,रामभरोसे सिंह रहे ।
