फतेहपुर । मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सड़क सुरक्षा माह (05 जनवरी से 04 फरवरी 2023) तक मनाए जाने के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ की ।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमो के पालन के संबंध जनमानस में जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से 05 जनवरी 2023 से 04 फरवरी 2023 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग,परिवहन विभाग,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,लोक निर्माण विभाग आदि संबंधित विभाग आपस मे समन्वय बनाते हुए सकारात्मक सहयोग के साथ नागरिको में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के संबंध में जागरूक करने का कार्य किया जाय । उपजिलाधिकारी अपने -अपने तहसील स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक कर ले । वाहन चालकों/परिचालकों के नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण हेतु हेल्थ कैम्प का आयोजन कराये । उन्होंने एआरएम रोडवेज को निर्देश दिए कि चालक/परिचालकों का नेत्र परीक्षण/स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाकर करा लें । ट्रैक्टर ट्रालियों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया जाय जिससे कि सुरक्षित यातायात हो सके । धान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करें कि केन्द्र में आने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने के लिए प्रेरित किया जाय ।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग की जो एम्बुलेंस है कि सूची बनाकर सभी जांच प्रक्रियाए कर ली जाय साथ ही क्रियाशील रखने के निर्देश संबंधित को दिए । उन्होंने कहा कि यातायात से संबंधित स्कूलों में चित्रकला,निबंध,लेखन व क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र/छात्राओ को जागरूक किया जाय साथ ही प्रार्थना सभा मे सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाय । सभी विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब के गठन किया जाय ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेन्द्र प्रताप,उप जिलाधिकारी सदर श्री अवधेश कुमार निगम,उपजिलाधिकारी खागा श्री मनीष कुमार,उपजिलाधिकारी बिन्दकी श्रीमती अंजू वर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा,बिन्दकी,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० सुनील भारती, एआरटीओ प्रशासन श्रीमती पुष्पांजलि मित्रा,एआरटीओ प्रवर्तन,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
