फतेहपुर । धाता थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव में खड़ी फसल के खेत पर टूटे पड़े 11 हजार वोल्ट बिजली तार के चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई । मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मिली जानकारी अनुसार खागा तहसील में धाता थाना सेमरहटा गांव निवासी मूलचंद्र पासी का 10 वर्षीय पुत्र शनि दोपहर बाद खेत में मटर तोड़ने गया था । साथ में पालतू सुअर को भी चराने ले गया था । खेत में 11 हजार वोल्टेज की टूटे पड़े तार की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई ।
बताया जाता है कि सुअर चराते चराते वह लाही व मटर के खेत में चला गया था उसे हांकने खेत में जैसे घुसा ग्यारह हजार वोल्ट लाइन के विद्युत तार की चपेट में आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई ।
घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए । परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं ग्रामीणों सहित परिजनों ने विद्युत विभाग पर पूर्ण लापरवाही का आरोप लगाया है ।
