– रक्तदान शिविर का फीता काट कर किया उद्घाटन ।

फतेहपुर : जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोराई,जिला महिला चिकित्सालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया ।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सामाजिक संगठनों व जिला प्रशासन के सहयोग से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया और लोगो से स्वैच्छिक रक्तदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की जिससे जरूरतमंद लोगो को रक्त मिल सके ।
उन्होंने शिशु वार्ड, प्रसव कक्ष, ऑक्सीजन कक्ष, आयुष विंग चिकित्सालय को देखा ।
उन्होंने सीएमएस आयुष विंग की रंगाई ,पुताई व कूड़ेदान रखवाने व साफ सफाई के निर्देश दिए ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोराई के निरीक्षण के दौरान निगरानी समिति से कहा कि लक्षणयुक्त लोगो को चिन्हित करते हुए जांच करायी जाए और आशा के द्वारा ग्राम में शत प्रतिशत दवा का वितरण किया जाए ।
उन्होंने कहा कि ग्राम में कैम्प के माध्यम से शत प्रतिशत कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया जाय । निगरानी समिति से लोगो को टीकाकरण हेतु पहले से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित करने को कहा । अस्पताल में साफ सफाई ठीक पायी गयी ।

इसके बाद तहसील सदर द्वारा जिला अस्पताल के सामने नगर पालिका परिषद परिसर में प्रवासी मजदूरों, गरीब, बेघर , कन्टेन्टमेंट जोन में फंसे लोगों एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के भोजन उपलब्ध कराने हेतु “कम्युनिटी किचेन ” का लोगो को खाना परोसकर शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल,मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश,मेडिकल कॉलेज प्राचार्य,सदर तहसील – दार विदुषी सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद मीरा सिंह, सीएमएस महिला डॉ0 रेखा रानी,एमोवाईसी कोराई सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
