बिन्दकी-फतेहपुर : शासन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनपद के ग्राम प्रधानों पर जिला पंचायत सदस्यों ने अपने पद व गोपनीयता की शपथ ली ।

शपथ के दौरान नव निर्वाचित ग्राम सभा भैंसौली ब्लॉक देवमई से ग्राम प्रधान अरसद खान व सदस्यों ने कहा कि मैं ईश्वर की शपथ लेकर तथा सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा करूंगा । मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्य रखूंगा और मैं ग्राम पंचायत प्रधान के अपने कर्तव्यों का भय या पक्षपात अनुराग या द्वेष के बिना अपने दायित्वों का श्रद्धा पूर्वक निर्वहन करुंगा । अतः ईश्वर मुझे सामर्थ्य दे ।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने कहा कि जनता ने विश्वास कर मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं जिम्मेदारी से पालन करूँगा । छोटी या बड़ी कोई भी समस्या होगी मैं अपनी जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ । उन्होंने ठाना है कि जल्द से जल्द शासन और जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार हर घर की स्क्रीनिंग कराया जाएगा, सभी की कोविड की जांच कराई जाएगी ,पूर्ण रूप से सभी का वैसिनेशन कराया जाएगा स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना व कोविड संक्रमण से लोगो को जागरूक कर ग्राम भैंसौली को आदर्श गांव बनाने का काम करेंगे ।
इस मौके पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अरसद खान के अलावा ग्राम सभा के सदस्य सर्वेश कुमार यादव ,बाबू श्री लाल, अंकुश सिंह ,विमल कुमार गुप्ता, सरिता यादव सहित सदस्य उपस्थित रहे ।
