– हादसे में पांच लोग मलवे में दबकर हुए थे घायल ।
फतेहपुर : बीते शनिवार को जाफरगंज कस्बे में एक दुकान की अचानक छत ढहने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे । जिनमें तीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था । उनमें से एक युवक की आज मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शनिवार को जाफरगंज कस्बे में एक दुकान की उस समय छत ढह गई जब दुकान के अंदर आधा दर्जन ग्राहक खड़े थे । जिसमें 5 लोग मलबे में दब गए । उनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया । जहां बीते दिन गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया । जिसे कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई । मालूम हो कि मृतक युवक की मौत एक माह पूर्व हो गई थी । जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए युवक चेन्नई से यहां आया था ।
