फतेहपुर : कहते हैं यदि किसी इंसान के अंदर सेवा भाव की भावना जागृत हो जाए तो समाज के लिए वह बहुत कुछ कर सकता है ।
नर सेवा ही नारायण सेवा कहलाती है । ठीक कुछ इसी तरह का उदाहरण पेश कर लोगों में मिसाल बन रहे हैं ।
अमौली क्षेत्र के निवासी अतीश सोनकर (जिलाध्यक्ष) फतेहपुर राष्ट्रीय युवा अधिकार संघ के जिला अध्यक्ष अतीश सोनकर व जिला उपाध्यक्ष आयुष कुमार परमात्मा शरण,शुभम गोस्वामी ,जय प्रकाश,वेद कुमार,रामकुमार व उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में बांटे गए मास्क सैनिटाइजर व खाने की सामग्री ।
उन्होंने बताया कि अनावश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकले जरूरी कार्य पर ही निकले साथ ही राष्ट्रीय युवा अधिकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुभव सिंह एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा उनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए संगठन की तरफ से बिना किसी रूकावट के उन्हें आगे बढ़ने की अपील की ।
