फतेहपुर । कल 10 फरवरी को जनपद स्तरीय निवेश कुंभ के आयोजन का सजीव प्रसारण किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए श्री अन्जनीश प्रताप सिंह उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट_ 2023 के अन्तर्गत प्रदेश सरकार 10-12 फरवरी 2023 तक लखनऊ में आयोजन कर रही है । इसी क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि जनपद स्तर पर 10 फरवरी 2023 का जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ का आयोजन किया जाए ।
तत्क्रम में जनपद स्तर पर 10 फरवरी 2023 को जनपद स्तरीय निवेश कुम्म का आयोजन गांधी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट फतेहपुर में प्रातः 9:30 बजे सजीव प्रसारण किया जायेगा ।
इस कार्यक्रम में मा० जनप्रतिनिधिगणों, प्रतिष्ठित उद्यमियों/ निवेशकों,औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा निवेश से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों तथा विश्वविद्यालयों/महा विद्यालयों में अध्यनरत स्नातक/परास्नातक के अंतिम वर्ष के कुछ छात्र/छात्राओं को भी आमंत्रित को भी आमंत्रित किया गया है ।
इसी क्रम में 12 फरवरी 2023 को सांय 04 बजे समापन समारोह का भी गांधी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट फतेहपुर में जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ के सजीव प्रसारण किया जायेगा ।
