फतेहपुर । नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा0) फतेहपुर ने बताया कि अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के पत्र 02 फरवरी 2023 क्रम में जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर की अध्यक्षता में दिनांक 03/02/2023 को सम्पन्न हुई बैठक में यह निर्देशित किया गया है कि 11 फरवरी 2023 दिन द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व वादों एवं समस्त प्रकार के वादों का अधिकाधिक निस्तारण करने के लिये सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया है ।
अतः उक्त के दृष्टिगत आपसे अपेक्षा की जाती है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 दिन द्वितीय शनिवार को आयोजन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करके राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिये अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु वादों की सूची कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर एवं एक प्रति इस कार्यालय को समय से भिजवाना सुनिश्चित करेगें तथा अनिवार्य रूप से यह भी सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी दशा में विगत राष्ट्रीय लोक अदालत 22 नवम्बर 2022 से उपलब्धि/प्रकरणों की संख्या कम न हो । इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के सम्बन्ध में अपने अपने विभागों से सम्बन्धित फोटो, रिपोर्ट,चलचित्र आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किये जाने की सूचना कार्यालय विधिक सेवा प्राधिकरण को अविलम्ब राष्ट्रीय लोक अदालत के जिला स्तरीय वाट्सग्रुप में शेयर किये जायें ।
