बिन्दकी/फतेहपुर । उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने आंगनबाड़ी केंद्र में एक वर्ष से नहीं पहुंच रहे आंगनबाड़ी कार्यकत्री जिसमें नौनिहाल बच्चों को पोषाहार नहीं वितरित किया जा रहा है जबकि विभाग की मिलीभगत से खाते में मानदेय पहुंच रहा है ।
विकास खंड खजुहा क्षेत्र के हसोले खेड़ा गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने आंगनवाड़ी केंद्र में एक वर्ष से आंगनवाड़ी कार्यकत्री नहीं पहुंच रही हैं ।
आंगनवाड़ी कार्यकत्री अलका देवी नौनिहालों को मिलने वाला पोषाहार से वंचित हो रहे हैं । वही विभाग की सहृदयता से आज भी उसके खाते में मानदेय पहुंच रहा है ।
इस संबंध में जब ग्रामीणों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की आंगनवाड़ी कारकृति अलका देवी एक वर्ष से लखनऊ शहर में आवास बनाकर निवास कर रही है । इसके बाद भी उसके खाते में मानदेय विभाग द्वारा लगातार भेजा जा रहा है । सरकार नौनिहालों को मिलने वाला पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है । इसके बाद भी नौनिहालों को नहीं मिल रहा है पोषाहार ।
इस संबंध में जब सीडीपीओ अर्जुन सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है । कार्यकत्री अलका देवी को एक नोटिस जारी की गई है ।
