बिन्दकी/फतेहपुर । नगर के मोहल्ला पैगंबरपुर स्थित प्राचीन काली जी मंदिर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 10 और 11 फरवरी को भव्य रामलीला का आयोजन किया गया है ।
दस फरवरी शुक्रवार को फुलवारी लीला और ग्यारह फरवरी शनिवार को धनुष यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न होगा । कार्यक्रम प्राचीन काली जी मंदिर राम देवी चौराहा पैगंबरपुर में संपन्न होगा ।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष इन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि रामलीला का मंचन सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जाएगा ।साथ ही सुयोग्य संगीतकार भी मौजूद रहेंगे । उन्होंने जन सामान्य से अधिक अधिक संख्या में पहुंचने और रामलीला का दर्शन व श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है ।
