बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी नगर के कुंवरपुर रोड स्थित बनारसी धाम की बिल्डिंग पर प्लास्टर कर रहा था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और छत के नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया ।
प्राथमिक उपचार के बाद अधेड़ की हालत चिंता जनक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी शिवदास उम्र 55 पुत्र स्वर्गीय सिकदार जो राजगिरी का काम करता है । वह बिन्दकी नगर के कुंवरपुर रोड स्थित बनारसी धाम पर एक खण्ड की बिल्डिंग की छत पर प्लास्टर कर रहा था । तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और छत के नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
