बिन्दकी/फतेहपुर । अपने पति के साथ स्कूटी से चौड़गरा कस्बा दवा लेने गए थे । घर वापस आते समय कल्याणपुर थाना क्षेत्र के साईं गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पति-पत्नी दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों की मदद से घायल पति पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य बिन्दकी भर्ती कराया गया है ।
जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज गांव निवासी आशीष सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र राम प्रकाश तथा शीलू सिंह उम्र 34 वर्ष पत्नी आशीष सिंह दोनों लोग बिंदकी नगर के कुंवरपुर रोड स्थित दयानंद इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात है और दवा लेने के लिए स्कूटी से चौडगरा गए थे ।
