रिपोर्ट – रवीन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ । फिनटेक के क्षेत्र में देश में तेजी से उभरते पेमी ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है । कंपनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है । मेमो रेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग के तहत पेमी यमुना अथॉरिटी में 200 करोड़ रूपये का निवेश करेगी । निवेश के जरिये करीब दो हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा । फोकस प्रशिक्षण और स्किल विकसित करने के संसाधनों पर होगा ।
समझौते पर आठ फरवरी 2023 को यमुना अथॉरिटी के ऑफिस में हस्ताक्षर किए गए । इस अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से यूपी इनवेस्टर्स समिट के नोडल ऑफिसर व यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रीयल डेवलेपमेंट अथॉरिटी के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया और पेमी की तरफ से कंपनी के डायरेक्टर मानव मुंजाल व एचआर के वाइस प्रेसीडेंट विशाल रंजन मौजूद रहे ।
पेमी के संस्थापक व सीईओ महेश शुक्ला ने प्रदेश से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए इस मौके पर कहा कि वह गोरखपुर के रहने वाले हैं । जो कि उत्तर प्रदेश का एक टायर टू जिला है । वहां अच्छा शिक्षा प्राप्त कर नौकरी हासिल करने के पर्याप्त मौके नहीं थे । अब समाज को कुछ वापस करने का समय आया है। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उत्तर प्रदेश इनवेस्टर समिट इनिशिएटिव का हिस्सा बनें । हमारा लक्ष्य प्रदेश की उन्नति और विकास की यात्रा में सहभागी बनना है ।
हमारी कंपनी की ओर से 200 करोड़ रूपये के निवेश से फिनेटक के क्षेत्र में 2000 नौकरी पैदा होंगी कंपनी नौकरियों के सृजन में तेज गति से बढ़ोतरी करने में सफल साबित होगी । पिछले सालों को मुकाबले करीब छह गुना अधिक इजाफा किया जाएगा । कंपनी का अनुमान है कि अगले पांच साल में पांच हजार रोजगार पैदा किए जाएंगे ।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश कारोबार को सुगम बनाने की श्रेणी में चमकता हुआ राज्य है । महेश शुक्ला ने कहा हम इस निवेश को लेकर रोमांचित हैं और जल्द इसे शुरू करने के उत्सुक हैं ।
उन्होंने कहा पेमी पहली फिनटेक कंपनी है । जो उत्तर प्रदेश इनवेस्टर समिट जरिये सूबे में निवेश कर रही है । प्रदेश की बढ़ती इकोनॉमी में कंपनी उल्लेखनीय योगदार करेगी ।
उक्त निवेश से प्रदेश में फिनटेक सेक्टर में उन्नति और विकास होगा । इससे क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया होंगे ।
पेमी के बारे में –
पेमी भारत की उभरती फिनेटक कंपनी है । नोएडा स्थित इस कंपनी की स्थापना 2016 में हुई थी । कंपनी कारपोरेट और व्यक्तिगत स्तर पर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराती है । जाने माने बैंकर व वित्तीय सलाहकार महेश शुक्ला व संदीप सिंह ने कंपनी शुरू की । पेमी देश की टाॅप उभरते हुए 30 फिनटेक स्टार्टअप में से एक है । कंपनी का उद्देश्य तकनीक और इनोवेशन के दम पर फिनेटक में नेतृत्व करना है ।
