कानपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु विभिन्न तिथियों के अनुसार रणनीति बनाकर आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा की गई है । जिसके संबंध में आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर शाखा द्वारा एक औपचारिक बैठक राज्य एवं केंद्र कर्मचारियों के पदाधिकारियों साथ की गई । जिसमें आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी ने अपना अपना सुझाव दिया ।
राज्य एवं केंद्र कर्मचारियों के सहयोग से पुरानी पेंशन बहाली के मंच के गठन हेतु पुनः 15 फरवरी 2023 को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय,अपर श्रमायुक्त कार्यालय परिसर सर्वोदय नगर में बैठक आहूत की जाएगी ।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से प्रभात मिश्रा,उदयराज सिंह यादव,देवर्षी दुबे,मेवालाल कनौजिया ,नरेंद्र सिंह, राकेश बाबू पांडेय,रतिकांत पाल,संतोष तिवारी,राज कुमार दिवाकर,रविन्द्र कुमार मधुर,सचिन मित्तल,राजेन्द्र कुमार कटियार,अजय कुमार दिवेदी,विक्रम यादव,बी एल गुलाबिया,आलोक यादव,राज कुमार,हरि गोविंद शुक्ला,महेंद्र यादव आदि संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।
