बिन्दकी/फतेहपुर । मां ज्वाला देवी मंदिर के सामने बने पक्के तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए हवन पूजन के साथ शुभारंभ किया गया । वहीं समाजसेवियों ने बताया कि 18 फरवरी तक बाउंड्री वॉल सुनिश्चित रूप की जाएगी ।
नगर के मोहल्ला पुरानी बिन्दकी स्थित माँ ज्वाला देवी मंदिर के पास बने पक्का तालाब को सुंदरीकरण कराया जा रहा है जिसमें उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने पहल कर जनसहयोग से तालाब के सुंदरीकरण की नींव रखी थी । जिसमें बुधवार को समाजसेवी रघु पाल सिंह ने हवन पूजन कर बाउंड्री वाल का शुभारंभ किया ।
वहीं उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने बताया कि तालाब को संवारने के लिए संगठनों ने हाथ आगे बढ़ाए और पालिका टीम द्वारा पम्पिंग सेट लगाकर गन्दा पानी,कूड़ा कचरा व जल कुम्भी को हटाया गया । साथ ही तालाब के चारो ओर समतलीकरण करा दिया गया । अब तालाब सुंदर रूप दिए जाने का कार्य शुरू करा दिया गया है ।
वही श्री बाला जी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर ने कहा कि टाइल्स का खर्च संगठन वहन करेगा ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद की ईओ निरुपमा प्रताप, प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला,जल कल जेई नीरज शुक्ला , समाजसेवी संजय ओमर ,नवीन सिंह ,रिंकू सिंह ,बबलू सिंह ,अखिलेश ,सीताराम कपाड़िया,बाबू प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
