बकेवर/फतेहपुर । देवमई ब्लाक के मुसाफा ग्राम में श्री बूढ़े नाथ स्वामी मंदिर में विशाल रुद्र महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ । मुसाफा स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्री बूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ एवं रासलीला की शुरुआत हुई । भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । हर हर महादेव,बम भोले के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया । कलश यात्रा में व बैंड बाजा आकर्षण का केन्द्र रहे । कलश यात्रा के लिए श्रद्धालु सुबह से ही स्थित अति प्राचीन शिवमन्दिर परिसर में एकत्रित हुए । नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा सुबह 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई । इस वर्ष यज्ञ के मुख्य यजमान अनिरुद्ध शुक्ला पत्नी के साथ यात्रा में गाजे बाजे के साथ निकाली गई ।कलश यात्रा में हर हर महादेव का जयकारा गुजता रहा । 51 से भी अधिक की संख्या में कन्याओं और महिलाओं ने कलश उठाया ।
कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर मुसाफा चौराहा होते हुए नहर पर पहुंची । मोहित मिश्रामुख्य यज्ञाचार्य सहित यज्ञाचार्यों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया । पुनः कलश यात्रा प्राचीन शिवमन्दिर बाबा श्री बूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर स्थित यज्ञ मंडप पहुंची । यहां विधि विधान से यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कराया गया ।
बनारस से आये आचार्यो द्वारा मंत्रोच्चार कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्यो द्वारा अग्नि भगवान का आवाहन कर प्रगट किया जायेगा ।
पंद्रह (15) फरवरी से तेईस (23) फरवरी तक रासलीला और यज्ञ का आयोजन निरन्तर चलता रहेगा ।
यात्रा में अमित तिवारी, शुभम अवस्थी, गौरव शुक्ला,संजय तिवारी,मोहन तिवारी, इशू, लक्ष्मी,राजन, ग्रामीण व क्षेत्रीय नागरिक सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
