फतेहपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में कक्षा 6,7,8 के शिक्षकों का तीन दिवसीय गणित उप चारात्मक प्रशिक्षण के तृतीय एवं चतुर्थ बैच का समापन प्राचार्य नजरुद्दीन अंसारी ने किया प्राचार्य जी कहा कि प्रशिक्षण की सफलता तभी हैं ज़ब यह स्कूलों में प्रभावी होगा ।
प्रशिक्षण के प्रभारी विनय मिश्रा ने प्रशिक्षण के महत्व कों समझाया । इस प्रशिक्षण के नोडल प्रभारी संजीव सिंह ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कूल के प्रत्येक बच्चे तक गणित के प्रति ललक पैदा करने से ही गणित के सीखने में आनंद आएगा ।
संदर्भदाता के रूप में डॉ० सुनील तिवारी ने संख्या,लघुतम, महात्तम,ज्यामिति कों नवाचरिक प्रयोग करते हुए रूचि पूर्ण तरीके सिखाया । शीरज दीक्षित,मोनिका सिंह,अजय मिश्रा ने भी प्रशिक्षण प्रदान किया ।
सेवारत प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि जनपद के प्रत्येक कम्पोजिट,जूनियर से एक शिक्षक का प्रशिक्षण होना हैं । अभी कुल 110 शिक्षकों कों प्रशिक्षण प्रदान किया गया हैं ।
शेष अन्य सभी शिक्षकों कों बारी बारी से प्रशिक्षित किया जायेगा ताकि स्कूल में जाकर बच्चो कों पढ़ाकर गणित में निपुण बनाया जा सके ।
