कानपुर । महिला स्वास्थ्य कर्मियों को दिसम्बर माह से अभी तक वेतन का भुगतान नहीं,राज्य कर्मियों में आक्रोश है ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर के अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा,मंत्री उदय राज सिंह यादव,सलाहकार बी एल गुलाबिया ने बताया कि राज्य कर्मचारियों का अभिन्न अंग जो आवश्यक श्रेणी में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मियों को दिसम्बर माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है । जबकि वह लोग शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नित्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यो का समय से सम्पादित कर रही है और उनका परिवार वेतन के अभाव में भुखमरी का शिकार हो रहा है ।
महिला कर्मचारियों के किरायेतक के पैसे नहीं हैं । सरकार ने कर्मचारियों को माह के प्रथम दिन वेतन भुगतान के आदेश जारी किया है । जो मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में लागू नहीं किया जा रहा है ।
उक्त कर्मचारी नेताओं ने कानपुर नगर के सीएमओ तथा जिलाधिकारी एंव आयुक्त कानपुर मण्डल को पञ भेजकर तत्काल वेतन वितरण किये जाने की मांग किया । अन्यथा आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों की मांग को लेकर आगामी आन्दोलनात्मक कार्यवाही पर विचार करना पड़ेगा ।
