कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय नगर एंवपुरूषोत्तम श्रीराम डिग्री कालेज नन्दनापतरसा के परिसर में एक व्दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । इच्छुक अभ्यर्थी जो रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं ।
वह सेवायोजन विभाग के वेज पोर्टल scwayajun.up.nie,in पर अपना पंजीयन कराकर 16 फरवरी को प्रातः 10 बजे रोजगार मेला स्थल पर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार कम्पनियां चयन कर सात्क्षाकार प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं । रोजगार मेले में 832 रिक्तियां हेतु 11 कम्पनियां प्रतिभाग करने आ रही है ।
यह जानकारी प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर नगर के सहायक निदेशक सेवा० एस०पी० व्दिवेदी ने दी उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की आयु 16से 55 वर्ष है । जिनकी शैक्षिक योग्यता कक्षा-8 से स्नातक,बी0बी0ए0एंव आईटीआई है ।
वह अभ्यर्थी 9000 रूपयें से 20 हजार रूपये तक प्रतिमाह वेतनमान पर इलेक्ट्रिक इंजीनियर,सेल्सएक्जीक्युटिव, सेल्स मैनेजर,वेल्डर,सुपरवाइजर,हेल्पर,प्यून,लाइन आपरेटर,एसोसिएट आपरेटर मशीन आपरेटर,सी एस जी आपरेटर,पार्सल डिलीवरी ब्याय फार पिलपकार्ट,एल आई सी सी एडवाइजर इंसोरेंन्स एडवाइजर,सिक्योरिटी गार्ड,प्लम्बर,डाटा इंट्री, मार्केटिंग ऐरिया आफीसर, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर/महिला फील्ड आफीसर, ब्लाक आफीसर,के पदों हेतु निम्न कम्पनियों में एन आर जे इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल प्रा लि कानपुर,पीपल ट्री ऑनलाइन प्रा लि,कैरियरब्रिज स्किल साॅल्यूशन,शिवांगी लाजिस्टिक प्रा लि , एल आई सी कानचेम्बर कानपुर, एस बी आई लाइफ इंश्योरेंस कानपुर,जी फोर एस सिक्योर साल्यूशन डण्डिया प्रालि दिल्ली,कैरियर विजर्ट,पतंजलि आयुर्वेदा में इन्फो साल्यूशन टायर्स इंन्डस्टीज लि,ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा लि में सात्क्षाकार में भाग ले सकते हैं ।
