फतेहपुर । अरुण कुमार चतुर्वेदी ने कोतवाली परिसर में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की मौजूदगी में व्यापारीयों संग बैठक किया ।
बैठक में कोतवाल ने व्यापारियों से नगर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की ।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला ने इलाहाबाद की ओर से आने रोडवेज बसों का नगर में अंदर ना आने को लेकर आपत्ति जताई और कहा नगर में रोड वेज बसों का अंदर न आने से,नगर के व्यापारियों,महिलाओं,अधिवक्ताओं सहित नगरवासियों को काफी परेशानी होती है । इसलिए जनहित में रोडवेज बसों का नगर में अंदर आना अति आवश्यक है ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी ने भी बैठक के माध्यम से व्यापारियों से अपील की है कि अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण को हटा लें ।
बैठक में प्रमुख रूप से समाजसेवी अजय त्रिपाठी,केमिस्ट एंड ड्रेगिस्ट ऐशो के जिला महामंत्री राजेश सोनी,भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय,व्यापार मंडल के संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज जी,सराफा बाजार के अध्यक्ष कमलेश बाजपेई,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरी,उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल, राकेश केसरवानी,युवा के महामंत्री अरुण मोदन वाल,मंत्री विकास मिश्र,महिला की जिलाध्यक्ष माया शिवहरे,नगर मंत्री गीता मोदनवाल,सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें ।
