फतेहपुर । भाजपा एक राजनैतिक दल ही नहीं अपितु एक वृहद् परिवार है । जो कार्यकर्ता रूपी परिवार के सदस्यों के अथक परिश्रम,त्याग बलिदान के कारण एक विशाल वट वृक्ष के रूप में दिखती है । इस परिवार का सदस्य होना परम सौभाग्य की बात है ।


आज संसदीय क्षेत्र फ़तेहपुर के अयाय शाह विधानसभा के ग़ाज़ीपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सेक्टर प्रमुख,बूथ अध्यक्ष व मण्डल पदाधिकारियों को सम्मानित कर संबोधित किया ।
इस अवसर पर आदरणीय बाबू राधे श्याम गुप्ता जी (पूर्व मंत्री),श्री राम किशोर साहू (जिला प्रभारी),श्री आशीष मिश्रा (जिला अध्यक्ष),श्री विकास गुप्ता (विधायक अयाहशाह), श्री प्रमोद द्विवेदी (पूर्व जिला अध्यक्ष),श्री हीरा लाल लोधी, श्री अरिमर्दन सिंह,श्री अमित अग्निहोत्री (मण्डल अध्यक्ष) व समस्त पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे ।
