कानपुर । आगजनी की घटनाओं को रोकने तथा आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों ने नरवल तहसील क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर व कुलगांव आदि गांवों में शिविर लगाकर नागरिकों को आग से बचाव के बारे में जानकारियां देते हुए जागरूक किया ।
जाजमऊ फायर स्टेशन प्रभारी राहुल नन्दन ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजी फायर अविनाश चन्द्र व सीएफओ दीपक शर्मा के निर्देश पर जाजमऊ फायर स्टेशन क्षेत्र के सलेमपुर व कुलगांव आदि गांवों में शिविर लगाकर मॉकड्रिल कर लोगों को आग से बचाव के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया । उन्होंने कहा कि बिजली के शॉट सर्किट,गैस सिलेंडर व अन्य कारणों से लगने वाली आग से बचाव के अलग-अलग तरीकों को विस्तार से बताया गया ।
इस मौके पर जाजमऊ फायर स्टेशन से फायरमैन राजवीर सिंह,फायरमैन आदर्श प्रताप व अग्नि सचेतकों में से रजनी कांत शुक्ला,रामशंकर तिवारी,कृष्णा आर्या, सोनू कुशवाहा, संदीप कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे ।
