नई दिल्ली : आज के समय में आधार बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज हो गया है । सिम कार्ड से लेकर बैंक तक सब इससे जुड़ा है । ऐसे में इससे जुड़े आने वाले Updates के बारे में जागरूक रहना चाहिए । हाल ही में एक और अपडेट सामने आई है ।
दरअसल, आधार बनाने वाली एजेंसी UIDAI ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है । जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल या उससे पुराना है उन्हें इसे अपडेट करने की जरूरत है । इसे करने के 2 तरीके हैं । जिनकी एवज में आपसे शुल्क भी लिया जाएगा ।
आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं । ऑनलाइन माध्यम से आधार अपडेट करने के लिए 25 रुपये और ऑफलाइन तरीके से अपडेट करने के लिए 50 रुपये देने होंगे । अपेडेशन के लिए आपको अपना पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण जमा करना होगा । इन दस्तावेजों को ऑनलाइन माध्यम से अपलोड कर के सत्यापन किया जा सकता है । इसके साथ ही ठगों से बचने की भी सलाह दी है । इसके अलावा आधार कार्ड को पैन से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है । अगर तब तक आपका आधार और पैन कार्ड लिंक नहीं होते हैं तो पैन रद्द कर दिया जाएगा ।
