– दिव्यांग चैम्पियन किए जाएंगे नामित,दिया जाएगा प्रशिक्षण

फतेहपुर । जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में दिव्यांग बंधु की बैठक तहसील स्तर पर आयोजित की जायेगी ।
इसका शुभारंभ बिंदकी तहसील में श्री अमरजीत (जनसेवक) एवं उपजिलाधिकारी बिन्दकी ने फीता काट कर किया गया । दिव्यांग बंधु की बैठक उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी । जिसमें उपजिलाधिकारी ने बताया की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वे कराकर दिव्यांग जनों को चिंहित किया जायेगा एवं सरकार की योजना से लाभांवित किया जायेगा ।
यह भी बताया गया की दिव्यांग चैम्पियन नामित किये जाने के साथ ही उनको ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा ।बैठक में श्री अमर जीत जी (जनसेवक) ,खंड विकास अधिकारी अमौली,खंड विकास अधिकारी खजुहा, नायब तहसीलदार श्री विजय तिवारी, जिला दिव्यंगजन सशक्तीकरण अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।
