फतेहपुर । फतेहपुर महायोजना_2031 के तहत फतेहपुर कलेक्ट्रेट सदर तहसील परिसर एवं विकास भवन में 13 मार्च से 13 अप्रैल तक प्रदर्शनी लगाई जाएंगी ।
यह जानकारी देते हुए श्री अवधेश कुमार निगम,नियत प्राधिकारीं/उप जिला मजिस्ट्रेट,विनियमित क्षेत्र ने बताया कि सर्वसाधारण को सचित किया जाता है कि आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की अमृत योजना अन्तर्गत जी०आई०एस० आधारित तैयार की गयी ।
फतेहपुर महायोजना_2031 के प्रारूप को नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र की बोर्ड बैठक 07 नवम्बर 2022 द्वारा जन सामान्य/हितबद्ध व्यकि्तयों/संस्थाओं से सुझाव/आपति्तयां आमंत्रित करनें का निर्णय लिया गया है ।
नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग उ०प्र० लखनऊ के पत्र 11/08/2022 के अनुक्रम में फतेहपुर महायोजना-2031 पर उoप्र० (निर्माण कार्य विनियमन) निर्देश 10 क (3) में दिये गये प्राविधानों के आलोक में फतेहपुर महायोजना-2031 की प्रदर्शनी 13 मार्च से 13 अप्रैल 2023 तक कलेक्ट्रेट फतेहपुर एवं सदर तहसील परिसर फतेहपुर एवं विकास भवन परिसर में लगाये जानें का निर्णय लिया गया है ।
उक्त प्रदर्शनी के दौरान जन सामान्य/हितबद्ध व्यकि्तयों/संस्थाओं आदि से आपति्त एवं सुझाव डाक द्वारा अथवा व्यकि्तगत रूप से नियत प्राधिकारी,विनियमित क्षेत्र/उप जिला मजिस्ट्रेट सदर फतेहपुर के कार्यालय में प्राप्त कराये जा सकते हैं ।
आपित्त एवं सुझाव नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र /उप जिला मजिस्ट्रेट सदर फतेहपुर के ई-मेल-sdmsadarf2020@gmail.com पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है ।
उक्त अवधि के उपरान्त प्राप्त आपति्तयों एवं सुझावों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा ।
