बिन्दकी/फतेहपुर । कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौह गांव के समीप के पास राम शंकर कुशवाहा पुत्र श्री प्रकाश कुशवाहा का मुर्गी फार्म था जहां पर बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मुर्गी फार्म में आग लग गई । जिसके चलते वहां रखा सामान मुर्गी दाना कपड़ा बर्तन चारपाई तखत केबल सहित लगभग ₹300000 की संपत्ति जलकर राख हो गई । सूचना मिलते ही पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया ।
