बकेवर/फतेहपुर । थाना क्षेत्र के ममनापुर गांव के समीप एक कच्ची रास्ता पर बाइक खड़ी कर शौच करने गए अधेड़ की बाइक चोरी हो गई । पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी दिया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
मिली जानकारी से घसीटेलाल पुत्र रामलाल पाल निवासी पहाड़ीपुर थाना बकेवर विगत रात करीब 10 बजे एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था । तभी थाना क्षेत्र के ममनापुर गांव के समीप पहुँचने पर उसे शौच आ गया । भुक्तभोगी घसीटेलाल ने कच्ची रास्ता के किनारे अपनी बाइक को खड़ी कर दिया व अपना मोबाइल भी बाइक की डिग्गी में डाल कर शौच करने के लिये खेतों में चला गया । शौच क्रिया कर जब वापस आया तो बाइक मौके पर नहीं मिली । पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है । अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच कराई जा रही है ।
