फतेहपुर । जहानाबाद थाना क्षेत्र से न्यायालय में आरोपी अभियुक्ता के न्यायालय में गैरहाजिर रहने पर न्यायालय ने कुर्की आदेश जारी किया । जिस पर आजमगढ़ से आई पुलिस ने जहानाबाद क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर में आकर कुर्की की ।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासिनी द्वारा अदालत में उपस्थित न होने पर अदालत ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी के घर की कुर्की कराई ।
थाना क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुर निवासिनी अभियुक्ता सुखदेई देवी पत्नी गंगाचरण के विरुद्ध जिला आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर में वर्ष 2022 में आईपीसी की धारा 498ए,304 बी व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था ।जिस पर विवेचना अधिकारी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल किया ।
वहीं अदालत में अभियुक्ता बराबर गैर हाजिर रही इसी मामले को लेकर न्यायालय द्वारा अभियुक्ता के घर कुर्की का आदेश जारी हुआ अदालती नोटिस के आदेश के क्रम पर आजमगढ़ जनपद के मुबराकपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक मुन्ना लाल ने हमराही पुलिस के साथ जहानाबाद पुलिस को लेकर अभियुक्ता के घर में कुर्की की कार्रवाई करते हुए सामान को जप्त कर सुरक्षित से सुपुर्द कराया ।
