बिन्दकी/फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन ,अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बिन्दकी के नेतृत्व में आज एक बड़ी सफलता हासिल हुई है ।
पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी के माल व 315 बोर तमंचा के साथ दिलावलपुर मोड़ के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ की गई सख्त कानूनी कार्रवाई न्यायालय में पेश किया गया ।
जानकारी के अनुसार जोनिहा चौकी इंचार्ज रितेश कुमार राय अपने हमराह सिपाही हेड कांस्टेबल दयाराम निषाद, कांस्टेबल सुधांशु शुक्ला, कांस्टेबल सोनू ,कांस्टेबल अरुण के साथ गस्त कर रहे थे ।
तभी दिलावलपुर मोड़ के समीप मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वारिस उर्फ बलबीर पुत्र हिदायतुल्लाह निवासी कोरवा रंजीत पुत्र स्वर्गीय सिद्धू निवासी कोरवा कोतवाली बिंदकी तनवीर पुत्र दीन मोहम्मद निवासी कोरवा को गिरफ्तार कर लिया । इनके कब्जे से पुलिस ने एक इनवर्टर बैटरी बर्तन सिलाई मशीन तथा 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
बताते चलें कि 1 सप्ताह पूर्व कोरवा गांव निवासी अनीस अहमद के घर चोरी हुई थी पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी । तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को चोरी के माल तथा 315 बोर तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
#SPFhr के निर्देशन में थाना बिंदकी पुलिस द्वारा मु0अ0स0 99/23 का सफल खुलासा- 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गया सामान व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।#UPPolice pic.twitter.com/AIjViaDNWb
— FATEHPUR POLICE (@fatehpurpolice) March 14, 2023
