फतेहपुर । फतेहपुर पुलिस लाइन में स्थापित मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथामृत का सात दिवसीय कार्यक्रम कल 15 मार्च से 21 मार्च 2023 तक होगा ।
यह कार्यक्रम रिज़र्व पुलिस लाइन में किया जाएगा । जिसमें पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया में पत्राचार के माध्यम से जनपद के पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया हैं । यह कार्यक्रम श्री राम दरबार प्रतिष्ठा एवं साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथामृत का कार्यक्रम 15 मार्च को भव्यकलश यात्रा के साथ शुभारंभ और कथा का विश्राम 21 मार्च को होना है । श्रीमद्भागवत कथा व्यास पंडित शिवाकांत महाराज के मुखारविंदो द्वारा सुनाया जाएगा ।
