कानपुर । मिशन सुरक्षा परिषद के तत्वधान में बुधवार में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पर कांशीराम की 89वीं जयंती मनाई गई । इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई । इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने लोगों के लिए सामाजिक न्याय की अगुवाई की । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फूल चंद निषाद ने की ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांशीराम पूरा जीवन मूल निवासी बहुजनों को सामाजिक रूप से जागरूक करने के लिए समर्पित थे । उनके जागृति की देन है कि आज अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के लोग अपने हक अधिकार के प्रति जागरूक हुए ।
वही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि कांशीराम एसी और ओबीसी के हक और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने बसपा की स्थापना की थी । साथ ही उन्होंने कहा कि कांशीराम ने देश के दलितों को ताकत दी । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं साथ ही विपक्षियों के झूठे वादों को याद दिलाएं ।
इस मौके पर राहुल भिच्छुक,रामप्रताप,महावीर,प्रदीप,सुशील कुमार द्विवेदी,डॉ. आदित्य यादव आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे ।
