हथगाम-फतेहपुर : हथगाम क्षेत्र के अधारी का पुरवा के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो पहिया वाहनों की टक्कर से पांच लोग जख्मी हो गए । जिसमें दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।
पीछे से आ रहे । शाहपुर प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा कर इंसानियत की मिसाल पेश की ।
जानकारी के अनुसार शाहपुर ग्राम पंचायत के इदरीसपुर निवासी नसीम अपने बारह वर्षीय पुत्र हुसैनी को लेकर गांव के ही मोहम्मद रईस के साथ मोटरसाइकिल से साइकिल खरीदवाने हथगाम जा रहे थे । तभी पूरे अधारी पेट्रोल पंप के पास चौकी की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन ने सबसे पहले उधर से ही आ रहे दो पहिया वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी और वही मोटरसाइकिल फिर नसीम की मोटरसाइकिल से टकरा गई ।
दो मोटरसाइकिल सवारों में पांच लोग घायल हो गए ।
बताया जाता है कि जिस पहली मोटरसाइकिल को चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी उसमें 50 वर्षीय लल्लू और 6 वर्षीय प्रिंस निवासी राजापुर घायल हो गए । प्रिंस को रेफर किया गया है । इदरीसपुर की मोटरसाइकिल में सवार रईस को भी रिफर किया गया है ।
दुर्घटना के समय पीछे से आ रहे शाहपुर प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद समी ने घायलों को देखा तो तुरंत सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया ।
उन्होंने उसी रास्ते से गुजर रही एक बोलेरो को रोककर सभी घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाकर इंसानियत पेश की।सभी घायल सुरक्षित हैं ।
