फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हाथ, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती गीता सिंह चेयरमैन नगर पंचायत खागा व श्री राकेश सिंह जी की गरियामय उपस्थित में 21 मार्च 2023 को प्रातः 11:30 बजे से वेलाइन कन्सलटेन्ट प्रा.लि.,रावण मैदान खागा,फतेहपुर में रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें 150 से अधिक अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी ।

रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की क्वैस कार्प,नई दिल्ली द्वारा 20 कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू. प्रा.लि.,अहमदाबाद द्वारा 08 ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स लखनऊ द्वारा 09 व पीपल आनलाइन द्वारा 08 इस प्रकार कुल 45 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 20000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में श्री शशांक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के सुश्री नीतू सिंह,मो. जमीर श्री चन्द्र किशोर वेलाइन कन्सल्टेन्ट प्रा.लि. फतेहपुर के प्रभारी श्री विपिन कुमार गुप्ता श्री सुनील तिवारी ब्यूरो प्रमुख दैनिक जागरण खागा व संस्थान के समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सचालन श्री शशॉक पान्डेय, प्रभारी रोजगार मेला द्वारा किया गया ।
