कानपुर । आज पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर संघर्ष की कड़ी में केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों की कानपुर जनपद में सयुक्त रूप से NCRMU कार्यालय गोविंदनगर कानपुर में धरना/प्रदर्शन कर एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प लिया ।
धरने की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने करते हुए कहा कि कर्मचारी एवं शिक्षक पुरानी पेंशन बहाल कराकर ही दम लेंगे ये कर्मचारियों का हक है कोई खैरात नहीं है ।
कार्यक्रम कनवेनर रेलवे यूनियन के शाखा मंत्री विक्रम यादव ने कहा कि केद्र व राज्य कर्मचारियों के एक मंच पर आने से आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी । रेलवे पेंशनर्स संघ के योगेश ठाकुर ने कहा कि किसान आंदोलन की तरह की सरकार को पुरानी पेंशन बहाली हेतु बाध्य करना होगा ।
मुख्य रूप से रेलवे के महेद्र यादव,सत्यजीत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री उदयराज सिंह,मण्डलीय मंत्री संतोष तिवारी,अनूप यादव,सत्यजीत,महेन्द्र कुमार भारत के पाल, नरेश कुमार,अमर सिंह सुशील तिवारी,डॉ. आलोक यादव, रविन्द्र पालीवाल आदि ने एक स्वर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए सकल्प लेकर सभी से एक जुट होने का आहवान किया ।
कुन्दन कुमार,पंकज पांडे,सुरेंद्र कुमार,राजकुमार विवेक वर्मा, समरबहादुर सिंह,शिव सागर, दिनेश कुमार, सचिन मित्तल रजनीश उपाध्याय आशीष यादव राजेंद्र कुमार विनय कुमार शाहजेब संजय राठौर,सरफराज,राजकुमार दिवाकर,सुरेश विश्व कर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में रेलवे एवं राज्य सरकार के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी आज उपस्थित रहे ।
