बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकासखंड के करनपुर ग्रामसभा के मजरे कपरियाऊसर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बदहाल अवस्था में है । प्रदेश सरकार द्वारा अभियान चलाकर बच्चों को स्कूलों तक लाने की कोशिश की जा रही है ।
वहीं प्रदेश में सरकारी स्कूलों की हालत खराब है । प्राथमिक विद्यालय कपरियाऊसर स्थित प्राथमिक विद्यालय भी प्रदेश के उन तमाम विद्यालयों की श्रेणी मे शामिल होने जा रहा है जो अपनी खस्ता हालत और बदहाली पर आसू बहा रहे हैं ।
बता दें कि विद्यालय परिसर में दिव्यांश शौचालय तो बना हुआ है । लेकिन उसमें लगा कम्मोड व फ्लश टूटा हुआ है । शौचालय के अंदर गंदगी ही गंदगी है । जिसका प्रयोग भी बंद है । पेयजल के लिए केवल हैंडपंप का ही सहारा है ।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि पानी के लिए लगा हुआ समर सेबल पंप की मोटर विगत 15 दिनों से खराब पड़ी हुई है ।जिस कारण शौचालय में पानी की सप्लाई बाधित है । पानी की टंकी केवल शोपीस बनकर रह गई हैं । विद्यालय में मल्टिपल हैन्डवास में टोटी तक भी नही है ।
संवाददाता को मौके पर जिस शौचालय का दरवाजा खुला मिला वहां पर छात्राओं की लाइन लगी थी । पानी ना होने की वजह से उनमें भी गंदगी का अंबार है । जिससे बच्चों मे बीमारी का खतरा हर पल बना हुआ है ।
इस विषय पर जब खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं जल्द ही वहाँ विजिट करूंगा । जो खामियां मिलेंगी उनको जल्द दूर करा दिया जाएगा ।
