फतेहपुर । जरुरतमंद मरीज को सर्व फार ह्यूमेनिटी संस्था ने रक्तदान किया । इमरजेंसी केस में जिले के प्राइवेट अस्पताल राम स्नेही में भर्ती 48 वर्षीय मरीज सुशील कुमार पुत्र बाला प्रसाद निवासी ग्राम पोस्ट मुतौर जिला फतेहपुर है ।
मरीज सुशील के लंक्स में इन्फेक्शन है । जिस कारण मरीज का हीमोग्लोबीन काफी कम हो गया है जिस पर डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की अवश्यक्ता बताई श्याम रक्तकेन्द्र में ओ पॉजिटिव ग्रुप न होने के कारण मरीज के तीमारदार मरीज के बेटे शुभम काफी परेशान थे ।
तभी मरीज के तीमारदार को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का पता चला और उन्होंने तुरंत समूह से सम्पर्क कर अपनी परेशानी बताई केस टीम के पास आते ही केस की जांच कर केस सर्व फार ह्यूमैनिटी समूह में साझा करते ही समूह के सदस्य नदीम जो कि लाला बाजार फतेहपुर निवासी है देर रात 10 बजे श्याम रक्तकेंद्र सिविल लाइन में पहुचकर जरूरतमंद मरीज सुशील के लिये अपना छठवा रक्तदान किया जिससे मरीज के तीमारदार मरीज के बेटे शुभम को रक्त उपलब्ध हो सका ।
टीम की सेवा भाव देखते हुए मरीज के बेटे शुभम भी सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम से जुड़कर श्याम रक्तकेन्द्र में अपना पहला रक्तदान किया जिससे टीम आगे भी जरूरतमन्दों की मदद कर सके ।
टीम से गुरमीत सिंह,श्याम रक्तकेन्द्र से प्रवीण प्रसून श्रीवास्तव व सचिन उपस्थित रहे ।
